Uttarakhand Congress And EVM

Uttarakhand Congress And EVM : कांग्रेस को सता रहा ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का डर, पहरेदारी में लगाई कार्यकर्ताओं की ड्यूटी

उत्तराखंड उधमसिंह नगर गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Uttarakhand Congress And EVM : उधमसिंहनगर जिले में कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका सता रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी एक बयान में कहा है कि भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकती है। इसको लेकर खटीमा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा रूद्रपुर में बने स्ट्रांग रूम की देख रेख के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

Uttarakhand Congress And EVM

भुवन कापड़ी को हैं ईवीएम का डर : 

Uttarakhand Congress And EVM : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका का डर सता रहा है। ऐसे में उनके द्वारा रुद्रपुर बगवाड़ा मंडी में बनाई गई स्ट्रांग रूम के बाहर दिन-रात कार्यकर्ताओं की पहरेदारी में ड्यूटी लगाई गई है। स्ट्रांग रूम के बाहर तीन शिफ्ट में 3 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि उधमसिंहनगर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई है।

Uttarakhand Congress And EVM : 

Uttarakhand Congress And EVM

इन 9 विधानसभा सीटों की ईवीएम रूद्रपुर में रखी गई हैं। ईवीएम को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा गया है इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का डर सताने लगा है। कांग्रेस नेता इस बात की आशंका भी जता चुके हैं। वहीं खटीमा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी द्वारा ईवीएम की सुरक्षा के लिए दिन-रात कार्यकर्ताओं को लगाया गया है।

Uttarakhand Congress And EVM

सीएम ने किया था आचार संहिता का उल्लंघन : 

Uttarakhand Congress And EVM : खटीमा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग शिफ्ट में स्ट्रांग रूम के बाहर टेंट लगाकर देख-रेख में जुटे हैं। देख-रेख में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आचार संहिता का जमकर उल्लंघन किया गया था। उन्हें डर है कि कहीं दबाव में आकर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  पौड़ी में शिक्षकों का वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत 

Leave a Reply

Your email address will not be published.