Uttarakhand Writer Prasoon Joshi

Uttarakhand Writer Prasoon Joshi : उत्तराखंड के लेखक प्रसून जोशी IFFI में इस पुरस्कार से हुए सम्मानित

उत्तराखंड मनोरंजन विशेष
News Uttarakhand

Uttarakhand Writer Prasoon Joshi : उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है। इसी कड़ी में 52वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संस्करण के समापन समारोह में उत्तराखंड के लेखक प्रसून जोशी को सम्मानित किया गया। बता दें 52वें IFFI में प्रसिद्ध लेखक और गीतकार प्रसून जोशी को ‘फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Uttarakhand Writer Prasoon Joshi

 

प्रसून जोशी को सम्मान : 

Uttarakhand Writer Prasoon Joshi : दरअसल 52वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में आयोजित किया गया था। जिसमें केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत सहित कई फिल्मी सितारें भी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर गोवा के सीएम और सदाबहार अदाकारा माधुरी दीक्षित ने प्रसून जोशी को ‘फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर’ के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान प्रसून जोशी ने कहा कि वो उत्तराखंड के एक छोटे से शहर से हैं और छोटे शहर से आने वाले हर व्यक्ति के लिए फिल्मों में नाम कमाना बहुत मुश्किल होता है साथ ही इस अवार्ड ​के लिए धन्यवाद दिया।

Uttarakhand Writer Prasoon Joshi :

Uttarakhand Writer Prasoon Joshi

इन्हें मिले अवार्ड : 

Uttarakhand Writer Prasoon Joshi : इस फिल्म महोत्सव कई जापानी फिल्म ‘रिंग वांडरिंग’ के फिल्मकार मसाकाजू कने को’गोल्डन पीकॉक’ पुरस्कार दिया गया और मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ के लिए फिल्म निर्माता निखिल महाजन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार मिला। इसके साथ ही एंजेला मोलिना को फिल्म ‘शेर्लोट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। वहीं फिल्म ‘सेविंग वन, हू वाज डेड’ के लिए वाक्लाव कद्रंका को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया।

Uttarakhand Writer Prasoon Joshi

ये भी पढ़ें : जब त्रिदेवों ने ली सती अनसूइया की अग्नी प​रीक्षा, तो आगे क्या हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published.