Valley Of Flowers Closing Date 2022

Valley Of Flowers Closing Date 2022 : पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, पहुंचे रिकार्ड तोड़ सैलानी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली पर्यटन
News Uttarakhand

Valley Of Flowers Closing Date 2022 : आज विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद हो गई है। फूलों की घाटी शीतकाल में पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाती है क्यूकिं यहां बर्फबारी के बाद घूमना मुश्किल हो जाता है। वहीं इस साल यहां रिकार्ड तोड़ सैलानी पहुंचे हैं।

 

Valley Of Flowers Closing Date 2022 : Valley Of Flowers Closing Date 2022फूलों की घाटी बंद :

ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से इसे बंद कर दिया जाता है। इसके लिए वन विभाग ने सारी तैयारियों भी पूरी कर ली हैं। इस साल चमोली में स्थित फूलों की घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खोली दी गई थी और यहां लगभग 20,827 पर्यटक पहुंचे जो अब तक का सर्वाधिक पर्यटकों का रिकॉर्ड है और इसमें 280 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। वहीं इस साल वन विभाग ने यहां से लगभग 31 लाख से अधिक की कमाई की है। बता दें कि फूलों की घाटी रंग बिरंगे फूलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है जिससे यहां हर साल देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं और ये 87.5 वर्ग किमी में फैली हुई है।

Valley Of Flowers Closing Date 2022

 

ये भी पढ़ें : भीमताल में पैराग्लाइडिंग करते हुए गुजरात के पर्यटक की हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published.