Valley Of Flowers Opened For Tourists

Valley Of Flowers Opened For Tourists : पर्यटकों के लिए खोली गई विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली देवभूमि पोलखोल पर्यटन मनोरंजन विशेष
News Uttarakhand

Valley Of Flowers Opened For Tourists : दो साल बाद आज चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल गई है और पर्यटन विभाग द्वारा सभी सुविधाओं को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। जहां 500 से ज्यादा प्रजाति वाले फूलों का दीदार होता है।

Valley Of Flowers Opened For Tourists : 

Valley Of Flowers Opened For Tourists

दुर्लभ प्रजाति के फूल : 

फूलों की घाटी कई फूलों की महक के साथ ही खूबसूरत प्राकृतिक नजरों से भरी है। वहीं पार्क प्रशासन द्वारा पैदल मार्ग का निर्माण कार्य भी पूरा कर दिया गया है। आपको बता दें कि साल 2004 में यूनेस्को द्वारा इसे विश्व प्राकृतिक धरोहर घोषित किया था। जहां दुर्लभ प्रजाति के कई फूलों के साथ ही जड़ी बूटियों और वनस्पतियां पाई जाती हैं, यहां हर साल देश और विदेश से कई पर्यटक घूमने आते हैं। इस घाटी में ट्रैकिंग के लिए प्रशासन द्वारा गोविंद घाट पर गाइड भी उपलब्ध कराए जाते हैं। यह घाटी आठ 87.50 किलोमीटर वर्ग में फैली हुई है।

Valley Of Flowers Opened For Tourists

Valley Of Flowers Opened For Tourists : वहीं इस बार एक दिन में 400 से 500 लोगों को जाने की इजाजत दी गई ,है साथ ही यहां जाने के लिए डेढ़ सौ रुपए का टिकट लेना होगा। इसके अलावा 12 साल से छोटे बच्चों का कोई भी टिकट नहीं लिया जाता है। वहीं 2 साल बाद फूलों की घाटी खोलने से प्रशासन को रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंचने की उम्मीद हैै।

Valley Of Flowers Opened For Tourists

ये भी पढ़ें : सिंगर केके का लाइव कंसर्ट के बाद निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published.