World Cancer Day 2023

World Cancer Day 2023 : कैंसर से बचाव और उपचार के लिए उत्तराखंड में होगा कैंसर नियंत्रण बोर्ड का गठन

उत्तराखंड उधमसिंह नगर देहरादून नैनीताल बागेश्वर राजकाज रुद्रप्रयाग लाइफस्टाइल हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

World Cancer Day 2023 : बता दें कि 4 ​फरवरी का दिन दुनिया भर में ‘विश्व कैंसर डे‘ के नाम से मनाया जाता है। यह एक ऐसा रोग है जिसको जड़ से खत्म करने का इलाज अभी तक नहीं मिला है, इसे सिर्फ नियंत्रित करने की कोशिश की जा सकती है।

World Cancer Day 2023

ऐसे में उत्तराखण्ड राज्य के  लोगों के लिए एक खुशखबरी है कि अब प्रदेश में ही एक कैंसर नियंत्रण बोर्ड का गठन होने जा रहा है।

World Cancer Day 2023  : खबर विस्तार से

World Cancer Day 2023  : कैंसर के उपचार के लिए उत्तराखण्ड सरकार प्रभावी रणनीति बना रही है। जिसके अंतरगत राज्य के सभी जनपदों के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ),ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

 

World Cancer Day 2023  : बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक प्रदेश में 5.49 लाख लोगों की मुख कैंसर, 2.79 लाख स्तन कैंसर और 34 हजार लोगों की सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है। इससे इकठ्ठा जानकारी शुरुआती दौर में रोग की पहचान एवं उपचार के लिए प्रभावी रणनीति बनाने में काम आएगी।

World Cancer Day 2023

World Cancer Day 2023  : प्रदेश में अब तक कैंसर मरीजों को कीमोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी और चमोली में कैंसर डे केयर सेंटर संचालित हैं। अब इसे बढ़ाकर बागेश्वर, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर में  भी कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित एवं संचालित किए जाएंगे ।

World Cancer Day 2023

 

 

यह भी पढें : कॉलेज में हाई वोल्टेज ड्रामा, छत पर चढ़ी छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि

Leave a Reply

Your email address will not be published.