Yamunotri Dham Kapat Closed

Yamunotri Dham Kapat Closed : यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

उत्तराखंड उत्तरकाशी धर्म/संस्कृति
News Uttarakhand

Yamunotri Dham Kapat Closed : उत्तराखंड चारधामों में प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल हेतु आज भैयादूज पर विधि-विधान से बंद कर दिये गये हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित, श्रद्धालुजन, स्थानीय लोग मौजूद रहे। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की जयकारों के साथ उत्सव डोली ने शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली हेतु प्रस्थान किया। धर्मग्रंथों के अनुसार यमुना को यम देव की बहन कहा जाता है। मां यमुना के दर्शन मात्र से जनमानस को मृत्यु भय से मुक्ति मिलती है।

Yamunotri Dham Kapat Closed : Yamunotri Dham Kapat Closedयात्रा समापन पर शुभकामनाएं :

Yamunotri Dham Kapat Closed : वहीं तीन धामों केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री धाम की यात्रा समापन पर प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरुमीत सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी है। इस साल यमुनोत्री धाम में तैंतीस हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे और 33166 तीर्थयात्री गंगोत्री धाम पहुंचे। कुल 66 हजार से अधिक तीर्थ यात्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे है।

 

ये भी पढ़ें : कुमाऊं मंडल में अलग है भैया दूज मनाने की परंपरा

Leave a Reply

Your email address will not be published.