Yogi Adityanath In Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव प्रचार—प्रसार का आज आखिरी दिन हैं ऐसे में बीजेपी के दिग्गज स्टार प्रचारक प्रसार बंद होने से चंद घंटे पहले मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इसी कड़ी में आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं जहां उन्होंने सबसे पहले टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।
योगी ने भरी चुनावी हुंकार :
Yogi Adityanath In Uttarakhand : आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रदेश में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टिहरी पहुंचे जहां उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
Yogi Adityanath In Uttarakhand :
Yogi Adityanath In Uttarakhand : इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यूपी अपराध मुक्त हुआ है। पहले हर तीसर दिन में दंगा होता था लेकिन जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आई हैं तबसे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का काम हमेशा से जनता को भ्रमित करना हैं और अब विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, निर्वाचन आयोग सक्रिय