Sumit Hridayesh In Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है ऐसे में चुनावी रण में उतरे सभी प्रत्याशी मिशन 2022 को फतह करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। उधर चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश लोगों से जनसंपर्क कर जीत का आशीर्वाद मांग रहे है।
2022 में बनेगी कांग्रेस की सरकार—सुमित :
Sumit Hridayesh In Election 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार में तेजी लाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सुमित हृदयेश राजपुरा में लोगों से जन संपर्क कर लोगों से मिशन 2022 के लिए जीत का आशीर्वाद मांग रहे है। सुमित हृदयेश का कहना है कि अनकी दिवंगत मां डॉक्टर इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी क्षेत्र के लिए कई विकास कार्य किए हैं
Sumit Hridayesh In Election 2022 :
Sumit Hridayesh In Election 2022 : और जो अधूरे सपने उनके रहे गए है उनको मैं अवश्य पूरा करूंगा। मैं क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनके विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है उससे ये प्रतीत हो रहा है कि 2022 में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में लौटेगी। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार हल्द्वानी सीट से कांग्रेस ने दिवंगत नेत्री इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश को टिकट दिया है।
ये भी पढ़ें : डीडीहाट सीट का विचित्र इतिहास, 1996 से केवल चुफाल ही रहे हैं यहां के बादशाह