India’s 1ST PNG Pump In Haldwani : हल्द्वानी के ट्यूलिप कलॉनी में देश का पहला HPCL का PNG पंप लगाया है जिसका लाभ आज से क्षेत्रवासियों को मिलने लगा है। इससे ना केवल लोगों को गैस सस्ती मिलेगी बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी ये लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है।
India’s 1ST PNG Pump In Haldwani :
क्षेत्रवासियों को पाइपलाइन के माध्यम से मिल सकेगी घरेलू गैस :
हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा देश का पहला पीएनजी रसोई गैस पंप हल्द्वानी के तीनपानी स्थित ट्यूलिप कॉलोनी में लगाया गया है इस रसोई गैस पंप के माध्यम से कॉलोनी वासियों को पाइपलाइन द्वारा घरेलू गैस उपलब्ध कराई जाएगी। ज्यादा जानकारी देते हुए एचपीसीएल के जनरल मैनेजर धर्मपाल गुप्ता ने बताया कि यहां देश का पहला एचपीसीएल का पी.एन.जी पंप लगाया गया है जिससे लोगों को पाइप के माध्यम से घरों तक रसोई गैस उपलब्ध होगी
India’s 1ST PNG Pump In Haldwani :
उन्होंने बताया कि इस रसोई गैस की कीमत घरेलू सिलेंडरों के मुकाबले 30 से 40% सस्ती पड़ेगी और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह काफी महत्वपूर्ण है। वही ट्यूलिप के मैनेजर ने बताया कि उनकी कॉलोनी में सीएनजी पंप लगाया गया है और सभी को पाइपलाइन के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई जा रही है जिसका लाभ आज से कॉलोनी वासियों को मिलने लगा है। बता दें कि पंप का शुभारंभ हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला एचपीसीएल के जनरल मैनेजर और टयूलिप कॉलोनी के मैनेजर के द्वारा संयुक्त रुप से रिबन काटकर किया गया।
India’s 1ST PNG Pump In Haldwani : वहीं गैस पाइपलाइन लगने से क्षेत्रवासियों में भी खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि ये HPCL की सराहनीय पहल है और ये गैस पंप पूरे देश में लगाए जाने चाहिए जिससे सभी को इसका लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास एक्शन मोड में, किया औचक निरीक्षण