CM Dhami Do Yoga : आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे हजारों लोगों के साथ योग किया।
CM Dhami Do Yoga :
योग का संदेश :
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आयुष विभाग द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ हजारों लोगों ने योग किया। ऋषिकेश को योग नगरी के नाम से जाना जाता है, यहां देश-विदेश से लोग योग के ख्याति प्राप्त करने के लिए आते हैं। वहीं सीएम धामी ने योग करते हुए सभी को योग के महत्व के साथ ही दिनचर्या में योग को शामिल करने का संदेश दिया।
CM Dhami Do Yoga : सीएम धामी ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज योग विश्व में जन-जन तक पहुंचाया है और आज लगभग 193 देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके अलावा सीएम धामी ने योग के फायदे को बताते हुए कहा कि योग करने से शरीर और मन दोनों सेहतमंद रहते हैं इसलिए अपने दिनचर्या में सभी को योग शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार हर की पौड़ी पर योगाभ्यास