AAP Party On Domestic Gas Cylinders

AAP Party On Domestic Gas Cylinders : घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दामों पर आप पार्टी का निशाना

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून राजकाज विशेष
News Uttarakhand

AAP Party On Domestic Gas Cylinders : केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों पर 50 रूपये बढ़ाने को लेकर आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने बयान जारी करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पर जो 50 रूपये की वृद्धि की गई है।

AAP Party On Domestic Gas Cylinders :

AAP Party On Domestic Gas Cylinders

महंगाई की मार : 

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि 50 रूपये वृद्धि के बाद घरेलू गैस सिलेंडर अब 1072 रूपये तक पहुंच गया है और बीते 1 साल में करीब 250 रूपए की बढ़ोतरी घरेलू गैस सिलेंडर पर हुई है जो वाकई में चिंताजनक है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में ऐसे लाखों परिवार हैं जिनकी महीने की आमदनी 10 हजार से 15 रूपये हजार प्रति माह है और ऐसे लोगों पर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना महंगाई की मार मारने जैसा है और आप पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है।

AAP Party On Domestic Gas Cylinders

AAP Party On Domestic Gas Cylinders : उन्होने कहा कि बिना किसी चर्चा के सीधे घरेलू गैस पर 50 रूपए की बढ़ोतरी कहीं ना कहीं तानाशाही की ओर इशारा करता है साथ ही केन्द्र सरकार लगातर महंगाई से जनता की कमर तोड़ रही है और आप पार्टी इन दाम को वापस लेने की मांग करने के साथ केन्द्र सरकार के इस कदम की कड़ी आलोचना करती है।

AAP Party On Domestic Gas Cylinders

ये भी पढ़ें :  कांवड़ मेले के दौरान ऐसे कावड़ पर रहेगी रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published.