Avalanche In Chamoli

Avalanche In Chamoli : चमोली में हिमस्खलन से दहशत में लोग, देखें भयावह दृश्य

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली राजनीति
News Uttarakhand

Avalanche In Chamoli : चमोली में संकट के बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं जहां जोशीमठ में भू—धसाव ने पहले ही लोगों की जान को संकट में डाला हुआ है तो वहीं चमोली के मलारी गांव और अब बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबग्ड़ के पास भी ग्लेशियर खिसकने की खबर सामने आई है।

 

Avalanche In Chamoli

Avalanche In Chamoli : हवा के गुब्बारे के बाद बही बर्फ की नदी

दरअसल हिमस्खलन का ये वीडियो रामबगड़ स्थित जेपी की 400 मेगा वॉट की जल विद्युत परियोजना बैराज की तरफ का बताया जा रहा है। जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पहले हवा के गुब्बारे के बाद में बर्फ की नदी बह रही है बता दें कि जिस समय हिमस्खलन हुआ उस समय मजदूर परियोजना में काम कर रहे थे ऐसे में हिमस्खलन देख सभी मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा।

Avalanche In Chamoli

बता दें की चमोली के भारत चीन सीमा स्थित मलारी गांव के पास कुंती नाले में भी कुछ दिनों पहले हिम्सखलन हुआ था जिसमें कुंती नाले में ग्लेशियर टूटकर समाता हुआ दिखाई दे रहा था और अब ऐसे में एक बार फिर हिमस्खलन होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Avalanche In Chamoli

 

ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने होम स्टे में गुजारी रात, सुबह मॉर्निंग वॉक कर किया गांव का भ्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published.