Beautiful Fairies In Uttarakhand

Beautiful Fairies In Uttarakhand : उत्तराखंड का एक ऐसा पर्वत जहां आज भी है सुंदर परियों का वास

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं टिहरी गढ़वाल देवभूमि पोलखोल धर्म/संस्कृति पर्यटन मनोरंजन विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Beautiful Fairies In Uttarakhand : परियों की कहानियां बचपन में तो आपने जरूर पढ़ी और सुनी होगी कई किस्से ऐसे भी होते है जिन पर असल में हम भरोसा नहीं करते उनमें से एक है आज भी परियो का होना। देवभूमि वैसे तो अपनी प्राकृति सुंदरता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध हैं लेकिन देवभूमि उत्तराखंड में एक जगह ऐसी भी हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं है। यदी आप भी इस जगह को देखेंगे तो यहां आए बिना नहीं रह पाएंगे।

Beautiful Fairies In Uttarakhand :

Beautiful Fairies In Uttarakhand

Beautiful Fairies In Uttarakhand

हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थित खैट पर्वत की। जो आपको जन्नत की सैर करता है। यहां लोगों को अचानक ही परियों के दर्शन हो जाते हैं। लोगों का ऐसा मानना है कि परियां आस-पास के गांवों की रक्षा करती हैं। किस्सों की दुनिया से आगे निकलते हुए यह एक ऐसी जगह है, जहां आज भी लोग परियों और वनदेवियों को देखने का दावा करते हैं।

मंदिर मे रहती हैं परियां : 

Beautiful Fairies In Uttarakhand : अमेरिका की मैसास्युसेट्स यूनिवर्सिटी ने शोध भी किया है कि वहां कुछ अद्भुत शक्तियां हैं जो वहां जाने वाले लोगों को अपनी ओर खींचती हैं। खैटखाल नाम का एक मंदिर है जिसे यहां के रहस्यों का केन्द्र माना जाता है। यहां परियों की पूजा होती है और जून के महीने में मेला लगता है। कहा जाता है कि परियों को चटकीला रंग, शोर और तेज संगीत पसंद नहीं है।

जीतू नाम के व्यक्ति की कहानी है काफी चर्चित :

Beautiful Fairies In Uttarakhand : कहा जाता है जीतू की बांसुरी की तान पर आकर्षित होकर परियां उसके सामने आ गईं और जीतू को अपने साथ ले गईं। कहते है कि इस पर्वत पर नौ देवियां रहती हैं जिन्हें आंछरियां कहा जाता है। लोग उन्हें ही परियां मानते हैं। लोग मानते हैं कि यहां आकर जो लोग शोर करते हैं परियां उन्हें मूर्छित कर देती हैं और अपने साथ ले जाती हैं।

Beautiful Fairies In Uttarakhand

रहस्यमयी गुफा :

यहां एक रहस्यमयी गुफा भी है जिसके बारे में कहा जाता है कि इसके आदि अंत का पता नहीं चल पाया है। जो भी है यहां रहस्य और रोमांच का अद्भुत संगम है। अगर रोमांच चाहते हैं और रहस्य को जानने का शोक रखते है तो एक बार जरूर यहां जाए।

Beautiful Fairies In Uttarakhand

ये भी पढ़ें : आज देवभूमि में प्रियंका गांधी भरेंगी हुंकार, कांग्रेस का मेन‍िफेस्‍टो करेंगी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published.