Bjp Taunts Harish Rawat

Bjp Taunts Harish Rawat : हरीश रावत ने की सीएम धामी की फोटो शेयर, बीजेपी ने कसा तंज

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज राजनीति
News Uttarakhand

Bjp Taunts Harish Rawat : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कई बार अपने पोस्ट या अपने बयानों से अपनी ही पार्टी के नेताओं को निशब्द कर देते हैं और अब एक बार फिर हरदा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिससे भाजपाई खुश दिखाई दे रहे हैं और कांग्रेस के नेता इसपर कुछ भी बोलने से बचते फिर रहे हैं।

 

Bjp Taunts Harish Rawat

Bjp Taunts Harish Rawat : बोलने से बचे नेता

हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक छोटी बच्ची के जूते के तश्में बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हरदा ने लिखा कि.. ‘वाह। फोटो ऑफ द मंथ’ जिसको लेकर जहां हरदा के पार्टी के नेता कुछ भी बोलने से बचते फिर रहे हैं तो वहीं भाजपा इसपर खुलकर प्रतिक्रिया दे रही है।

Bjp Taunts Harish Rawat

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी का कहना है कि हरदा के फोटो को शेयर करने के मायने ही यही हैं कि भाजपा के मुखिया प्रदेश के विकास के लिए अच्छे काम कर रहे हैं और अपने घोषणापत्र के अनुरूप ही उत्तराखंड की जनता की सेवा कर रहे हैं। यही नहीं जब उनसे हरदा के भाजपा में सम्मलित होने की संभावओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वार सभी के लिए खुले हैं।

 

Bjp Taunts Harish Rawat

ये भी पढ़ें : प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण की उठी मांग, अजय भट्ट ने लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published.