BJP VS Congress In Lalkuan

BJP VS Congress In Lalkuan : लालकुआं में एकजुटता के चुनावी प्रचार में जुटी भाजपा, तो कांग्रेस के तेवर दिख रहे सुस्त

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल नैनीताल मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

BJP VS Congress In Lalkuan : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए लालकुआं सीट बेहद ही हॉट मानी जा रही है इस सीट पर जहां ,एक तरफ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत मैदान में हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा ने मोहन सिंह बिष्ट को हरीश रावत के खिलाफ मैदान में उतारा है। ऐसे में ये मुकाबला काफी रोचक माना जा रहा है।

BJP VS Congress In Lalkuan

मोहन बिष्ट के हक में जनता से की जा रही वोटिंग की अपील : 

BJP VS Congress In Lalkuan : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी प्रत्याशी चुनावी प्रचार प्रसार में जुट गए हैं इसी क्रम में लालकुआं सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी लगातार चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं और मोहन सिंह बिष्ट के लिए डोर टू डोर संपर्क साधकर मतदान की जनता से अपील कर रहे हैं। वही दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा इस सीट पर चर्चित चेहरा उतारने के बावजूद भी प्रचार प्रसार में कांग्रेस यहां सुस्त दिखाई दे रही है। जहां भाजपा द्वारा लगातार चुनावी प्रचार किया जा रहा है तो वहीं कांग्रेसी दुबके दिखाई दे रहे हैं।

BJP VS Congress In Lalkuan :

BJP VS Congress In Lalkuan

एकजुटता दिखाते हुए नवीन दुम्का भी मोहन के लिए मांग रहे वोट : 

BJP VS Congress In Lalkuan : इस चुनाव प्रचार प्रसार में जो दिलचस्प देखने को मिल रहा है वो ये है की भाजपा एकजुटता का संदेश देती दिखाई दे रही है। और ये बताती दिखाई दे रही है कि संगठन में सब कुछ ठीक है और एकजुटता के साथ ही इस चुनाव को भाजपा जीतकर दिखाएगी। बता दें कि इस सीट से भाजपा ने सिटिंग विधायक नवीन दुम्का का टिकट काटकर मोहन बिष्ट को मैदान में उतारा है

BJP VS Congress In Lalkuan

लेकिन जहां पहले मोहन बिष्ट को मैदान में उतारने को लेकर कार्यकर्ता आहत दिखाई दे रहे थे तो वहीं अब सभी एकजुटता के साथ मोहन बिष्ट के हक में मतदान के लिए लोगों से अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा क्यों हुआ रद्द ?

Leave a Reply

Your email address will not be published.