Cabinet Minister Chandan Ram Das : उत्तराखंड के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास थराली पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया।
Cabinet Minister Chandan Ram Das : इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। इस कारण हि वह चौथी बार विधायक चुने गए हैं और वो जनता के आभारी हैं कि उन्होंने एक बार फिर सेवा का मौका दिया। इसके साथ ही उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सीएम धामी का आभार जताया।
Cabinet Minister Chandan Ram Das :
वहीं कांग्रेस में चल रही हलचल को लेकर चंदन राम दास का कहना था की चुनाव से पहले हो या चुनाव के बाद कांग्रेस में हमेशा ही अंदरूनी कलह चलती रहती है।