Cabinet Minister’s Instructions : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य नैनीताल जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद उनके रामनगर पहले आगमन पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Cabinet Minister’s Instructions :
अधिकारियों को निर्देश :
प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताते हुए कहा कि जिला योजना की बैठक में जनता की समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी और इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले को किस तरह और अधिक विकसित जिला बनाया जाए। इसको लेकर ही अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी।
Cabinet Minister’s Instructions : नेशनल हाईवे 309 धनगढ़ी पर तो बरसाती नालों पर बनने वाले पुल को लेकर उन्होंने कहा कि संबंध में भी निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों से वार्ता की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि वन ग्रामों में टीन शेड व झोपडियों में चल रहे स्कूलों की छतों को पक्का करने को लेकर भी अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
ये भी पढ़ें : मौकड्रील के जरिये आपदा राहत बचाव की तैयारियों का परिक्षण