Chardham Yatra 2023 Update

Chardham Yatra 2023 Update : इस बार चारधाम यात्रा होगी और सुगम, किए जा रहे हैं नए इंतजाम

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन राजकाज लाइफस्टाइल हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Chardham Yatra 2023 Update : इस वर्ष चारधाम यात्रा अप्रैल के तीसरे सप्ताह में शुरू हो जाएगी। पिछले वर्ष के तीर्थयात्रियों की रिकॉर्ड संख्या को देखते हुए इस वर्ष की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए नए इंतजाम किए जा रहे हैं। चारों धामों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्था की जा रही है।

Chardham Yatra 2023 Update

Chardham Yatra 2023 Update : पंजीकरण कराना अनिवार्य

इस बार भी चारधाम यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान अलग—अलग टाइम स्लॉट में बाटने में आसानी होगी। पंजीकरण के लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है और पंजीकरण की व्यवस्था आनलाइन और आफलाइन दोनो रहेगी। पंजीकरण के बाद तीर्थयात्रियों का सत्यापन किया जाएगा।

Chardham Yatra 2023 Update

Chardham Yatra 2023 Update : लागू होगी टोकन व्यवस्था

इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को लंबी लाइन में न खड़ा होना पड़े इसके लिए टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके द्वारा तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए अलग—अलग टाइम स्लाट में बाटा जाएगा जिससे दर्शन के दौरान भीड़ नियंत्रण में रहेगी।

Chardham Yatra 2023 Update

Chardham Yatra 2023 Update : घोड़े-खच्चरों के लिए भी व्यवस्था

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालू और तीर्थयात्री कभी कबार घोड़े और खच्चरों का इस्तमाल भी करते हैं। पिछले वर्ष यात्रा के दौरान केदारनाथ पैदल मार्ग पर लगभग 351 घोड़े और खच्चरों की मौत हुई थी जिसे देखते हुए इस वर्ष पंजीकरण से पहले पैदल मार्ग पर चलने वाले घोड़े एवं खच्चरों के स्वास्थ्य की जाँच की जाएगी। इसके लिए फाटा में जाँच केंद्र बन रहा है।

Chardham Yatra 2023 Update

साथ ही पैदल मार्ग पर जगह-जगह पर घोड़े और खच्चरों के पीने के लिए गरम पानी की व्यवस्था की जा रही है। कह सकते हैं कि इस वर्ष मनुष्यों के साथ—साथ पशुओं की परेशानियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Chardham Yatra 2023 Update : हेली सेवा शुल्क में बढ़ोतरी

बता दें कि बीते तीन वर्षों में हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन अब आगामी तीन सालों के लिए हेली सेवा के लिए कंपनियों के साथ अनुबंध होने के बाद हेली सेवा ​के किराए में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Chardham Yatra 2023 Update
प्रशासन ने हेली सेवा के संचालन के लिए उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। और इसी माह में हेली सेवा के लिए एविएशन कंपनी का चयन भी हो जाएगा।

 

यह भी पढें : केंद्र ने उत्तराखंड के रेल परियोजना को दी करोड़ों की सौगात, 2 स्टेशन बनेंगे वर्ल्ड क्लास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.