Chardham Yatra 2023

Chardham Yatra 2023 : विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज़, तीर्थयात्रियों को मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत नेटवर्क

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून पर्यटन राजकाज राजनीति लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Chardham Yatra 2023 : विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज आज हो गया है। प्रदेश सरकार इस बार चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस बार तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्ग पर पहले से बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर जगह-जगह स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण कर रहे हैं।

 

Chardham Yatra 2023

Chardham Yatra 2023 : श्रद्धालुओं का स्वागत

स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां की हैं। यात्रा के लिए गाइडलाइन यानी एसओपी जारी कर दी गयी है। इसमें यात्रियों को सुझाव दिया है कि वह यात्रा के दौरान अपने शरीर को पहाड़ के मौसम के अनुकूल बना लें। यदि कठिनाई आ रही है तो कुछ समय आराम करें और इसके बाद ही यात्रा करें। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सरकार यात्रा में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करती है। लेकिन साथ ही यह अपील भी है कि 55 साल से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालु यदि किसी बीमारी मसलन शूगर, बीपी, हृदयरोग आदि से ग्रसित हैं तो उसका उल्लेख कर दें।

Chardham Yatra 2023

Chardham Yatra 2023 : उन्होंने कहा कि 104 के माध्यम से ऐसे श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर इस बार सरकार का विशेष फोकस है। यहां हर किलोमीटर पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनाई गयी है। चारों धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने केलिए 130 डाक्टरों की तैनाती की गयी है।

 

Chardham Yatra 2023

 

ये भी पढ़ें : संचार मंत्रालय के डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने आपदा अधिकारियों की ली बैठक, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को लेकर की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published.