Clash Between Bjps Former Minister

Clash Between Bjps Former Minister : पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व कार्यकर्ता के बीच झड़प, भाजपा कार्यालय में मची अफरा तफरी

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजकाज राजनीति हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Clash Between Bjps Former Minister : भाजपा कुमांउ संभाग कार्यालय में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व कार्यकर्ता के बीच झड़प का मामला सामने आ रहा है। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई जिसके चलते भाजपा कार्यालय के अंदर और बाहर अफरा तफरी मच गई।

 

Clash Between Bjps Former Minister

Clash Between Bjps Former Minister : लेन देन को लेकर विवाद

श्याम विहार स्थित भाजपा कुमांउ संभाग कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब शुक्रवार शाम को पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू व कार्यकर्ता गोविंद सिंह टाकुली के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद निजी लेनदेन को लेकर था लेकिन कार्यकर्ता ने पूर्व दर्जा राज्यमंत्री को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें व्हाट्सएप संदेश भेज दिया जिसके बाद कार्यालय के पास में ही रहने वाले डब्बू घर से बाहर आ गए और दोनों के बीच भाजपा कार्यालय में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ता को मुखानी थाने में ले गई।

Clash Between Bjps Former Minister

Clash Between Bjps Former Minister : उधर पूर्व दर्जा मंत्री ने मारपीट की घटना से इनकार करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ने बार बार फोन कर कर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया और अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया इसलिए उन्होंने पुलिस बुला ली लेकिन किसी ने मामले में तहरीर नहीं दी है। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट का कहना है कि मामला व्यक्तिगत है और वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सीओ बीएस धौनी का कहना है कि गोविंद सिंह टाकुली के खिलाफ मुखानी थाने में शांति भंग के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

Clash Between Bjps Former Minister

 

ये भी पढ़ें : बैसाखी पर गंगा घाटों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published.