CM Dhami In Bodhisattva Program

CM Dhami In Bodhisattva Program : बोधिसत्व कार्यक्रम में सीएम पुष्कर ने किया प्रतिभाग, प्रदेश के विकास पर संवाद के जरिए की चर्चा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून मिशन २०२२ विशेष
News Uttarakhand

CM Dhami In Bodhisattva Program : मुख्यमंत्री आवास में आज बोधिसत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से संवाद किया साथ ही उत्तराखंड की आर्थिकी और चहुमुखी विकास के लिए चर्चा की

CM Dhami In Bodhisattva Program

पद्मविभूषण पर्यावरणविद् अनिल जोशी भी हुए कार्यक्रम में शामिल :

CM Dhami In Bodhisattva Program : उत्तराखंड की आर्थिकी को मजबूत करने और प्रदेश में विकास करने के लिए बोधिसत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पद्मविभूषण पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने भी शिरकत की। इस दौरान सीएम पुष्कर ने कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों से आफलाइन और आनलाइन माध्यम से उत्तराखंड की आर्थिकी को सुधारने और उत्तराखंड में और क्या कुछ विकास किए जा सकते हैं इसको लेकर चर्चा की।

CM Dhami In Bodhisattva Program

CM Dhami In Bodhisattva Program :

चहुमुखी विकास के लिए लगातार किया जा रहा संवाद : 

इस दौरान सीएम पुष्कर ने कहा कि प्रदेश में चहुमुखी विकास ​करने के लिए लगातार संवाद किया जा रहा है जिससे प्रदेश में निरंतर विकास हो और प्रदेश विकास के नए आयामों को छु सके। सीएम पुष्कर ने कहा कि संवाद से नए विचार निकलकर सामने आते हैं जिसपर सरकार और काम करेगी।

CM Dhami In Bodhisattva Program

ये भी पढ़ें :  दूध लेने गई नाबालिग का नहर में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published.