CM Dhami In Haridwar : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री धामी ने जैन मंदिर में जैनाचार्य और विश्वरत्न सागर सूर्य महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री को जैन मन्दिर परिसर पहुंचने पर गर्ड ऑफ ऑनर दिया गया और जैन मंदिर के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी कनखल के जगत गुरू आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने जगतगुरू राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
CM Dhami In Haridwar :
दो समुदायों का मिलन कार्यक्रम :
CM Dhami In Haridwar : इस अवसर पर जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य महाराज ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह कल तक 17 दिनों की मौन साधना में लीन थे। जो जैन धर्म की सबसे कठिन साधना है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां श्वेताम्बर व पीताम्बर दोनों समुदाय के लोगों का जो मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ काफी अच्छी बात है। यह मिलन हमारी संस्कृति का सबको मिलाने का एक रूप है। उन्होंने कहा कि भगवान राम व श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था और आज जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : एक बार फिर गौला पुल में वाहनों की आवाजाही शुरू, भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुआ था पुल