CM Dhami In Pauri For Election 2022

CM Dhami In Pauri For Election 2022 : पौड़ी पहुंचे सीएम धामी, राजकुमार पोरी के पक्ष में मांगे जनता से वोट

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल पर्यटन पौड़ी गढ़वाल मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

CM Dhami In Pauri For Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज़ हो चली है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर टू डोर कैंपेन कर जनता से मिशन 2022 को लेकर वोट करने की अपील की। इस दौरान सीएम धामी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।

CM Dhami In Pauri For Election 2022

सीएम ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां :

CM Dhami In Pauri For Election 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पौड़ी पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर टू डोर कैंपेन करते हुए जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे। सीएम ने इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की और उन्हे जीत का मंत्र भी दिया। इस दौरान सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक भाजपा का प्रचार तेज करने को कहा जिससे भाजपा का जनाधार बढ़ सके और 60 पार सीटों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सके। सीएम ने बैठक के बाद पौड़ी के मुख्य बाजार से होते हुए गुजरकर व्यापारियों और आम जनता से मुलाकात की और भाजपा पक्ष में जनता से वोट मांगे।

CM Dhami In Pauri For Election 2022 :

CM Dhami In Pauri For Election 2022

रूठों को मनाया जाएगा जल्द—सीएम : 

CM Dhami In Pauri For Election 2022 : भाजपा में टिकट बंटवारें के बाद टिकट न मिलने से खफा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर सीएम ने कहा कि रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने का सिलसिला जारी है जल्द सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा का जनाधार बढ़ाएंगे और उनके 2022 के चुनावी लक्ष्य की राह आसान बनाएंगे।

CM Dhami In Pauri For Election 2022

ये भी पढ़ें : कालाढूंगी के त्रिकोणीय पिच पर क्या भगत लगा पाएंगे हैट्रिक, देखें क्या कुछ हैं समीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published.