Amount Increased For Disaster Affected

CM Dhami Increased Disaster Relief Amount : सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावितों की बढ़ी सहायता राशि

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून विशेष
News Uttarakhand

CM Dhami Increased Disaster Relief Amount : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों को दी जा रही सहायता राशि को बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के मानकों में सम्भव न होने पर अतिरिक्त राशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाए। मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण व राहत कार्यों की मानिटरिंग के लिये हाईपावर कमेटी बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों को यथासंभव सहायता दी जाए। जरूरतमंदों को हर सम्भव मदद सुनिश्चित की जाए।

CM Dhami Increased Disaster Relief Amount

आपदा प्रभावितों की बढ़ी सहायता राशि :

CM Dhami Increased Disaster Relief Amount :मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर निर्णय लिया गया कि प्रभावित परिवारों को कपङे बर्तन व घरेलू सामान के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 3800 रूपये से बढाकर 5000 रूपये किया गया है। पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान के लिये सहायता राशि जो कि मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार रूपये प्रति भवन दी जा रही राशि मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में बढाकर 1 लाख 50 हजार रूपये प्रति भवन किया गया है।

CM Dhami Increased

CM Dhami Increased : वहीं आंशिक क्षतिग्रस्त पक्के भवन के लिए सहायता राशि 5200 रूपये प्रति भवन से बढाकर 7500 रूपये प्रति भवन और आंशिक क्षतिग्रस्त कच्चा भवन के लिए सहायता राशि 3200 रूपये प्रति भवन से बढाकर 5000 रूपये प्रति भवन किया गया है। भूमि क्षति पर राहत राशि कम से कम एक हजार रुपये तो दी ही जाएगी।

ये भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री को करना पड़ा ग्रामीणों के विरोध का सामना

Leave a Reply

Your email address will not be published.