CM Dhami On Teacher's Day

CM Dhami On Teacher’s Day : शिक्षक दिवस पर सीएम धामी इन शिक्षकों को करेंगे सम्मानित

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष
News Uttarakhand

CM Dhami On Teacher’s Day : पूरे देश में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही कहा कि शिक्षा के क्षेत्र और राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

CM Dhami On Teacher’s Day : 

CM Dhami On Teacher's Day

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शत् – शत् नमन। शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उनके अविस्मरणीय योगदान के प्रति समर्पित शिक्षक दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। वहीं आज सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह इस साल चयनित हुए शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

CM Dhami On Teacher's Day

CM Dhami On Teacher’s Day : बता देे कि प्रदेश के दो शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित हुए हैं। वही सीएम धामी उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त स्कूलों के साथ ही मेधावी छात्रों को भी सम्मानित करेंगे। शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चौकियाल मंजू ,गबर सिंह बिष्ट, अंजना खत्री, ललित मोहन जोशी, सरिता, डॉ अविनाश कुमार शर्मा , राजीव कुमार पांथर बीना कौशल, हृदय राम अंथवाल, हेमंत कुमार बाला, पूनम राणा , मोहन सिंह नंद लाल आर्य, हरीश चंद्र पांडे, मनोज कुमार पंत, दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, दीपा खाती, तनुजा जोशी, केशर सिंह असवाल को पुरस्कृत किया जायेगा।

CM Dhami On Teacher's Day

ये भी पढ़ें : शिक्षा विभाग की बढ़ी चिंता , एलटी भर्ती परीक्षा पर उठ रहे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published.