CM Dhami's 8 Cabinet Ministers

CM Dhami’s 8 Cabinet Ministers : देवभूमि में फिर खिला पुष्कर, पीएम की मौजूदगी में सीएम समेत इन 8 मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

CM Dhami’s 8 Cabinet Ministers : आज देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने पुष्कर सिंह धामी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली।

CM Dhami's 8 Cabinet Ministers

धामी कैबिनेट में इन्हें मिली जगह : 

CM Dhami’s 8 Cabinet Ministers : उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी ने आज दूसरी बार प्रदेश के ​मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने सीएम धामी समेत आठ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा के नाम शामिल हैं।

CM Dhami’s 8 Cabinet Ministers :

CM Dhami's 8 Cabinet Ministers

पीएम समेत ये लोग हुए शपथ ग्रहण में शामिल :

उत्तराखंड में एक बार फिर पुष्कर राज चलने वाला है। आज धामी ने उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वहीं शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बने। इनके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। साथ ही साधु संत और शहर के प्रबुद्ध जन, आम जनता समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CM Dhami's 8 Cabinet Ministers

ये भी पढ़ें : विधायक रितु खंडूरी बनेंगी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर

Leave a Reply

Your email address will not be published.