Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham

Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham : कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री में मां गंगा के किए दर्शन

उत्तराखंड उत्तरकाशी गढ़वाल/कुमाऊं पर्यटन मिशन २०२२
News Uttarakhand

Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham : आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल इन दिनों उत्तरकाशी जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने बगोरी गांव के स्थानीय मंदिर में जाकर पूजा करने के बाद माता रानी का आशिर्वाद लिया। यहां पहुंचने पर स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। जिसके बाद कर्नल कोठियाल गंगोत्री धाम पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा के पवित्र तीर्थ स्थल गंगोत्री धाम में पूजा अर्चना कर मां गंगा से उत्तराखंड को देश की पहली आध्यात्मिक राजधानी बनाने व उत्तराखंड नवनिर्माण का संकल्प दोहराया साथ उन्होंने आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham :

Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham

जनता को दिलाया भरोसा : 

Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham : कर्नल अजय कोठियाल बगोरी गांव में घर-घर जाकर जनता से मिले। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए विश्वास दिलाया कि आप पार्टी की सरकार बनने पर क्षेत्र में विकास के कार्य पूरे किए जाएंगे। उन्होनें कहा कि आज पहाडों में लोगों को पहाड जैसा जीवन जीने को मजबूर होना पड रहा है। लेकिन ना तो कांग्रेस ने और ना ही बीजेपी ने प्रदेशवासियों के लिए कभी कुछ सोचा। लोग अब विकल्प चाहते हैं

Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham

Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham : जो प्रदेश में बदलाव कर सके और आप पार्टी के रुप में उन्हें नया विकल्प मिल चुका है। इसके बाद कर्नल कोठियाल धराली पहुंचे। जहां सैकडों लोगों ने आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर कर्नल कोठियाल के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Colonel Kothiyal Visited Gangotri Dham

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे बदरीविशाल के धाम

Leave a Reply

Your email address will not be published.