Congress Celebrate Elections Results

Congress Celebrate Elections Results : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद मुख्यालय में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतीशबाजी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज राजनीति विशेष
News Uttarakhand

Congress Celebrate Elections Results : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई शानदार जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेसियों ने जमकर जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर आतीशबाजी की।

 

Congress Celebrate Elections Results

Congress Celebrate Elections Results : हनुमान मन्दिर में चढ़ाया प्रसाद

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से जूलूस के रूप में जाकर घण्टाघर हनुमान मन्दिर में प्रसाद चढ़ाया और हनुमान चालिसा का पाठ किया गया। इसके साथ ही डॉ. भीमराव अंवेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजंलि दी गई। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झौंकी दी थी, परन्तु वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को करारा जबाव देकर देश की जनता को नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिये हैं।

Congress Celebrate Elections Results

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह लोकतांत्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं की सीमायें लाधंते हुए कर्नाटक की जनता को भर्मित करने का प्रयास किया गया लेकिन कर्नाटक की महान जनता ने कोई रूचि ना लेकर लोकतंत्र की मजबूती के पक्ष मे मतदान किया है।

 

Congress Celebrate Elections Results

 

ये भी पढ़ें : मौसम साफ होते ही चारधामों में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आंकड़ा 7.27 लाख पार

Leave a Reply

Your email address will not be published.