Congress On Mahendra Bhatt's Statement

Congress On Mahendra Bhatt’s Statement : प्रदेश में जोड़तोड़ की राजनीति ने पकड़ा जोर, महेन्द्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस ने दिया ये जवाब

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष
News Uttarakhand

Congress On Mahendra Bhatt’s Statement : विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में केवल 3 दिन का ही समय शेष बचा है जिसको लेकर अब प्रदेश में जोड़तोड़ की राजनीति को लेकर बायनबाज़ी भी शुरू हो गई है। जहां पहले भाजपा के विधायक महेन्द्र भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशियों के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में रहने का दावा किया था तो वहीं अब कांग्रेस भी कुछ ऐसा ही कहते हुए दिखाई दे रही है।

Congress On Mahendra Bhatt's Statement

महेन्द्र भट्ट के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार :

Congress On Mahendra Bhatt’s Statement : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं ऐसे में प्रदेश में जोड़—तोड़ की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है जहां भाजपा के विधायक महेन्द्र भट्ट ने कांग्रेस के कई विधायक प्रत्याशियों के भाजपा से संपर्क में रहने का दावा किया है तो वहीं अब इसपर कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए भाजपा के कई विधायक प्रत्याशियों के कांग्रेस से संपर्क में रहने का दावा किया है।

Congress On Mahendra Bhatt’s Statement :

Congress On Mahendra Bhatt's Statement

घबराहट की स्थिति में है भाजपा :

Congress On Mahendra Bhatt’s Statement : कांग्रेस का कहना है कि भाजपा माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है और घबराहट की स्थिति में है इसलिए इस तरह के बयान दे रही है जबकि इस बात में किसी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है। कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी का कहना है कि भाजपा उपापोह की स्थिति में है और हार के डर से इस तरह के बयान दे रही है लेकिन कांग्रेस के कोई भी प्रत्याशी भाजपा के संपर्क में नहीं है और उल्टा भाजपा के ही विधायक प्रत्याशी कांग्रेस के संपर्क में हैं।

Congress On Mahendra Bhatt's Statement

 

 

ये भी पढ़ें : मतगणना से पहले भाजपा की अहम बैठक, उत्तराखंड में सरकार बनाने का किया दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published.