Dead Bodies Found In Bageshwar

Dead Bodies Found In Bageshwar : घर में मिले चार सड़े गले शव, क्षेत्र में सनसनी

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं बागेश्वर राजकाज हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Dead Bodies Found In Bageshwar : बागेश्वर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां जोशीगांव में एक मकान से महिला समेत तीन बच्चों के शव मिले है। घर से चार लोगों के सड़े गले शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं मृतकों में 5 महीना का बच्चा भी शामिल है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Dead Bodies Found In Bageshwar

Dead Bodies Found In Bageshwar : पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जोशीगांव में एक मकान से चार सडे गले शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई है। सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि घटना होली के बाद की हो सकती है लेकिन मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। बता दें कि जोशीगांव निवासी गोविंद सिंह बिष्ट का मकान गांव के अन्य मकान से हटकर था और 2 साल पहले मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया था जिसके चलते उन्होंने मकान छोड़ दिया था लेकिन करीब 2 साल से मकान में भूपाल राम परिवार समेत रहने लगा था।

Dead Bodies Found In Bageshwar

गांव के मकानों से दूरी पर मकान होने से यहां पर गांव के लोगों की आवाजाही कम थी लेकिन जब गांव के कुछ लोग मकान के पास से गुजरे तो उन्हें बदबू का एहसास हुआ। ग्रामीणों को कमरों से बदबू आने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने घर से 3 बच्चों समेत चार शव को बरामद किया है।

 

Dead Bodies Found In Bageshwar

 

ये भी पढ़ें : धामी कैबिनेट की अहम बैठक, विधवा पुत्रवधू मृतक आश्रित में शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published.