Dhami Govt 100 Days

Dhami Govt 100 Days : धामी सरकार को 100 दिन पूरे , लिए कई अहम फैसले

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Dhami Govt 100 Days : प्रदेश में धामी सरकार को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। इन 100 दिनों में धामी सरकार ने जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं। वहीं आज 100 दिन पूरे होने पर कई कार्यक्रमों के साथ ही सीएम धामी सभी मंत्रियों के मंत्रालयों का रिपोर्ट कार्ड भी देखेंगे।

Dhami Govt 100 Days : 

Dhami Govt 100 Days

अहम फैसले : 

धामी सरकार के बड़ें फैसलों में सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते देना है। तो दूसरी ओर पेंशन की राशि और शिक्षामित्रों का मानदेय भी बढ़ाया गया। 100 दिनों के अंदर ही समान नागरिक संहिता को धामी कैबिनेट में मंजूरी मिली और इसके लिए कमेठी का गठन भी किया गया। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे आईएएस अधिकारी राम विलास यादव सख्त कार्यवाही की गई। जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है।

Dhami Govt 100 Days

Dhami Govt 100 Days : जहां मुख्यमंत्री धामी ने खुद कर्मचारियों को समय से दफ्तर आने को लेकर खुद सरकारी दफ्तरों में औचिक निरीक्षण किया। वहीं कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर प्रदेशभर में बायोमीट्रिक हाजिरी को शुरू किया गया। इसके साथ ही सीएम धामी ने सभी बैठकों के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के काम पर ज्यादा ध्यान दें जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए भी ई-आफिस को बढ़ावा दिया गया।

Dhami Govt 100 Days

ये भी पढ़ें : दर्शन कर लौट रहे तीथयात्रियों के वाहन पर गिरा बोल्डर, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published.