Dhami Govt's Cabinet Meeting

Dhami Govt’s Cabinet Meeting : धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज , कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होगी चर्चा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Dhami Govt’s Cabinet Meeting : राज्य सरकार की आज महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है। जिसमें बजट सत्र से पहले कई प्रस्तावों पर मोहर लगने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी 14 जून से हो रहे विधानसभा बजट सत्र लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Dhami Govt’s Cabinet Meeting : 

Dhami Govt's Cabinet Meeting

कैबिनेट की बैठक : 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शाम 5:00 बजे सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ ही मुहर भी लग सकती है। वित्त विभाग के अनुसार शेष 8 महीनों के लिए राज्य सरकार लगभग 41 हजार करोड़ की धनराशि का प्रावधान कर सकती है। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली उपनल कर्मचारियों के तीसरे महीने मिलने वाले प्रोत्साहन भत्ता मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव के अलावा कई अहम प्रस्ताव आ सकते हैं।

Dhami Govt's Cabinet Meeting

Dhami Govt’s Cabinet Meeting : इस महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल बैठक के लिए राज्य पशुधन मिशन योजना का ड्राफ्ट तैयार किया गया है जिसे कैबिनेट में रखे जाने की संभावना है। इसके अलावा विधानसभा में पेश होने वाले बजट प्रस्ताव से पहले कैबिनेट बैठक में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर भी चर्चा हो सकती हैं।

Dhami Govt's Cabinet Meeting

ये भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री को मिला उत्तराखंड शौर्य सम्मान , डॉ रावत ऐसे पहले राजनेता

Leave a Reply

Your email address will not be published.