Dr Nishank Inaugurates A Book

Dr Nishank Inaugurates A Book : गढ़वाली भोजन पर लिखी पुस्तक का डॉ. निशंक ने किया लोकार्पण

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल धर्म/संस्कृति राजकाज विशेष शख्सियत हरिद्वार
News Uttarakhand

Dr Nishank Inaugurates A Book : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने गढ़वाली खाने पर लिखी गई पुस्तक द हेवनली एबोड का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां का खाना मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है और इस पुस्तक के माध्यम से देश विदेश में उत्तराखंड के खाने के बारे में पता चलेगा साथ ही लोग इसका आनंद लेंगे।

Dr Nishank Inaugurates A Book : 

Dr Nishank Inaugurates A Book

स्मृति हरि और आशु जैन को बधाई :

 इस पुस्तक में भारत के पर्यटन विभाग से पहाड़ी व्यंजन बनाने और उसकी विधि सहित गुण को भी प्रकाशित किया गया है। ये पुस्तक युवा लेखिका व मास्टर शेफ स्मृति हरी सरीन और आशु जैन द्वारा अंग्रेजी में लिखी गई है। वहीं मुख्य अतिथि डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है और यहां पर ही वेद पुराण, उपनिशद लिखे गये और आयुष भी यहीं से पूरे विश्व में गया। उन्होंने पुस्तक लिखने वाली स्मृति हरि और आशु जैन को बधाई दी।

Dr Nishank Inaugurates A Book

Dr Nishank Inaugurates A Book : इस मौके पर पुस्तक की लेखिका स्मृति हरी ने कहा कि जब वह देश के विभिन्न क्षेत्रों में फूड फेस्टिवल या प्रतियोगिताओं में गई तो वहां पर सभी राज्यों की भोजन से संबंधित पुस्तक मिली। लेकिन उत्तराखंड के भोजन की कोई पुस्तक नहीं मिली। तभी निर्णय लिया कि वो गढ़वाली खाने पर पुस्तक लिखेंगी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में उत्तराखंडी उपजों के स्वास्थ लाभ की भी जानकारी दी गई है। वहीं आशु जैन ने पुस्तक के बारे में कहा कि इस पुस्तक में 250 रेसिपी का वर्णन किया गया है।

Dr Nishank Inaugurates A Book

ये भी पढ़ें :  राज्य सरकार ने बीपीसीएल के साथ एमओयू किया साइन , बनेगा ऊर्जा सरप्लस स्टेट

Leave a Reply

Your email address will not be published.