Ganga Bandi Gift For Poor

Ganga Bandi Gift For Poor : गरीबों के लिए वरदान है गंगा बंदी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं विशेष हरिद्वार
News Uttarakhand

Ganga Bandi Gift For Poor : धर्मनगरी हरिद्वार में साल में एक बार गंगा बंदी होती है और इस दौरान बहुत कम संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आते है। लेकिन ये वार्षिक गँगा बंदी भी यहाँ के गरीब वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होती है। गंगा की धारा का प्रवाह रुकने के बाद गरीब वर्ग के लोगों की रोजी रोटी चलती रहती है और ये लोग खुशी-खुशी दीपावली का त्यौहार मनाते हैं।

Ganga Bandi Gift For Poor :

क्यों होती है गंगा बंदी

Ganga Bandi Gift For Poor

Ganga Bandi Gift For Poor : यूपी सिंचाई विभाग से हर साल दशहरे से लेकर दीपावली तक गंगा का पानी रोक दिया जाता है। हर की पौड़ी से लेकर कानपुर तक जाने वाली गंगनहर में साफ सफाई का काम होता है। इस दौरान हज़ारों लोग सूखी हुई गंगा में सिक्के और धातुएं बीनने का काम करते हैं। एक महीने तक इन लोगों की आजीविका गंगा बंदी पर ही निर्भर होती है। कभी कभी तो इन लोगों को सिक्कों के साथ ही सोने-चांदी की बहुमूल्य की धातुएं भी मिल जाती है और इसे माँ गंगा का आशीर्वाद मानकर ये लोग भी अपना दीपावली का त्यौहार मनाते हैं।

ये भी पढ़े : रेखा आर्या ने लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

Leave a Reply

Your email address will not be published.