Ganga Dussehra 2022

Ganga Dussehra 2022 : हरिद्वार में गंगा दशहरा स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल धर्म/संस्कृति पर्यटन विशेष हरिद्वार
News Uttarakhand

Ganga Dussehra 2022 : आज गंगा दशहरा का स्नान है और इस मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार की हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं प्रशासन द्वारा 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अधिकारी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

Ganga Dussehra 2022 : 

Ganga Dussehra 2022

हरकी पैड़ी में श्रद्धालु : 

गंगा दशहरा के महास्नान पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार की हरकी पैड़ी में स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा धरती पर अवतरित हुई थी इसलिए आज के दिन ब्रह्मकुंड में स्नान का महत्व माना जाता है। हरिद्वार में देर रात से ही स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कहा तो यह भी जाता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने से पुण्य मिलने के साथ ही मोक्ष के भी प्राप्ति होती है।

Ganga Dussehra 2022

Ganga Dussehra 2022 : इसके अलावा मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 16 जोन और 37 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी अपने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। जहां भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई है इसके अलावा घाटों पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

Ganga Dussehra 2022

ये भी पढ़ें : दहेज ना देने पर ससुर ने किया बहू का बलात्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published.