Gangotri Dham Kapat Closed

Gangotri Dham Kapat Closed : गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, अब यहां होगी पूजा

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन
News Uttarakhand

Gangotri Dham Kapat Closed : गोवर्धन पूजा के पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट कपाट शीतकाल के लिए हो गए हैं। आज दोपहर 12:01 बजे पर कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए। जिसके बाद धूमधाम से मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा के प्रस्थान हुई और भैरव मंदिर में विश्राम के बाद कल मुखबा पहुंच जायेगी।

Gangotri Dham Kapat Closed : Gangotri Dham Kapat Closedकपाट बंद :

अब अगले छह महीने मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के मंदिर में विराजमान रहेगी बता दें कि गंगोत्री धाम की कपाट बंद करने का समय विजयदशमी पर्व पर तय किया गया था। जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर पूरे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए गए। इसके बाद यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए कल बंद कर दिए जायेंगे। वहीं इस साल हुई सार धाम यात्रा में गंगोत्री धाम में 624451 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। Gangotri Dham Kapat Closed

 

ये भी पढ़ें : केदारनाथ धाम के गर्भगृह की दीवारें पर लगी सोने की परतें, बंद होंगे कपाट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.