Girl Dead Body Found : कट्टे में मिला लड़की का शव, पुलिस में मचा हड़कंप

उत्तराखंड क्राइम गढ़वाल/कुमाऊं राजकाज राजनीति हरिद्वार हेल्थ बुलेटिन
News Uttarakhand

Girl Dead Body Found : हरिद्वार में पतंजलि पुल के पास हाईवे पर कट्टे में अज्ञात लड़की का शव मिला है। शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि लड़की के गले में निशान मिले हैं और शव की शिनाख्त की जा रही है।

 

Girl Dead Body Found

Girl Dead Body Found : गले में मिले निशान

बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि पुल के पास हाईवे पर कट्टे में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। बहादराबाद थाना अध्यक्ष अनिल चौहान का कहना है कि सुबह पतंजलि के पास कट्टे में एक लड़की का शव बरामद हुआ है और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है।

Girl Dead Body Found

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लड़की के गले में निशान मिले है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं ताकि लड़की की शिनाख्त की जा सके। उन्होंने कहा कि लड़की की हत्या कैसे हुई और किसने शव को यहां फेंका इन सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

Girl Dead Body Found

 

ये भी पढ़ें : सेना को मिले 331 युवा अफसर, मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स पास आउट

Leave a Reply

Your email address will not be published.