Govardhan Puja 2021

Govardhan Puja 2021 : मंदिरों में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, जानें क्या है मान्यता

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति
News Uttarakhand

Govardhan Puja 2021 : आज देश और प्रदेश में  गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है। मान्यता के अनुसार इस दिन गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा का विधान है। इस दिन गायों का विशेष श्रृंगार करके उनकी पूजा की जाती है। जहां भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। वहीं मंदिरों में रात्रि को गोवर्धन की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मान्यताओं के अनुसार देवराज इंद्र को अपनी शक्तियों का घमंड हो गया था। इंद्र के इसी घमंड को दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वतलीला रची थी।

Govardhan Puja 2021 :Govardhan Puja 2021 क्या है मान्यता :

 

 

Govardhan Puja 2021  : धार्मिक मान्यता के अनुसार एक बार देवराज इंद्र को अपनी शक्तियों का घमंड हो गया था। भगवान इंद्र ने 7 दिनों तक लगातार बारिश की और 7 दिनों तक भगवान कृष्ण ने इस पर्वत को उठाए रखा। भगवान कृष्ण ने एक भी गोकुल वासी को नुकसान नहीं पहुंचने दिया, ना ही बारिश में भीगने दिया। तब भगवान इंद्र को अहसास हुआ कि उनसे मुकाबला कोई साधारण मनुष्य तो नहीं कर सकता है। जब उन्हें यह बात पता चली कि मुकाबला करने वाले स्वयं भगवान कृष्ण हैं। तो उन्होंने अपनी गलती के लिए क्षमा याचना मांगी और मुरलीधर की पूजा करके उन्हें स्वयं भोग लगाया। माना जाता है, तब से ही गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई।

 

ये भी पढ़ें : हरीश रावत ने पीएम की शिव पूजा को बताया अहंकार का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.