Half Marathon In Kumaon

Half Marathon In Kumaon : नशाखोरी के खिलाफ पहली बार कुमाऊं हाफ मैराथन का होगा आयोजन 

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं नैनीताल राजकाज
News Uttarakhand

Half Marathon In Kumaon : देवभूमि जन चेतना मंच के अध्यक्ष विकास भगत ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ पहली बार कुमाऊं हाफ मैराथन दौड़ कराई जा रही है। जिसका आयोजन हल्द्वानी के देवलचौड़ खाम में आगामी 27 नवंबर को सुबह 7:00 बजे जस गोविंद पब्लिक स्कूल से किया जाएगा। जिसमें कई आयु वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

Half Marathon In Kumaon : 

Half Marathon In Kumaon

नशे की रोकथाम :

Half Marathon In Kumaon  : इस अवसर पर विकास भगत ने कहा की इस दौड़ के माध्यम से युवाओं को समाज में नशे के बढ़ते चलन को रोकने के लिए एक जुट किया जाएगा। इस मैराथन में 15 किलोमीटर की दौड़ होगी। जिसमें कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है साथ ही पुरुष और महिलाओं में अलग अलग विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।

Half Marathon In Kumaon

पुरस्कारों का आयोजन :

Half Marathon In Kumaon : महिला पुरुष वर्ग में 7 किलोमीटर वाली दौड़ के लिये अलग अलग 21 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश 18000, 14000, 11000 रु होगा। वहीं बच्चों में खेल के लिए रुझान बढ़ाने को लेकर 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की भी 2 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन होगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश 11000, 7000, 5000 रु होगा। इसके अलावा सभी वर्गों में चतुर्थ से दशम स्थान तक के लिये सांत्वना पुरस्कार भी रखे गये हैं।

Half Marathon In Kumaon

ये भी पढ़ें : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पिथौरागढ़, शहीद सम्मान यात्रा में की शिरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published.