Happiness In Dharmanagari

Happiness In Dharmanagari : देवस्थानम बोर्ड भंग होने से धर्मनगरी हरिद्वार में खुशी की लहर

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन मिशन २०२२ विशेष हरिद्वार
News Uttarakhand

Happiness In Dharmanagari : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतों और तीर्थ पुरोहितों में खुशी की लहर देखी गई है। जहां अखाड़ा परिषद ने देवस्थानम बोर्ड भंग होने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद किया है। वहीं महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने देश के अन्य मंदिरों के अधिग्रहण को भी समाप्त करने की सरकारों से मांग की है। इस मौके पर गंगा सभा के पदाधिकारियों ने गंगा में दुग्धाभिषेक और पुष्प अर्पित कर पूजन किया गया।

Happiness In Dharmanagari

सरकार का धन्यवाद :

Happiness In Dharmanagari : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने देवस्थानम बोर्ड बंद किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि भाजपा जो कहती है वो करती है और आने वाले चुनाव में लोग भाजपा का समर्थन करेंगे। वहीं गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज सभी तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन की जीत हुई है। उन्होंने इसके लिए धामी सरकार का धन्यवाद किया है।

Happiness In Dharmanagari :

Happiness In Dharmanagari

सरकारों से मांग :

Happiness In Dharmanagari : वहीं महामंडलेश्वर व प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के पीठाधीश्वर महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि देश में जहां पर मंदिरों का सरकार ने अधिग्रहण किया हुआ है। उन मंदिरों में आने वाले दान के पैसे को मुस्लिम और ईसाई संगठनों पर खर्च किया जाता है। उन्होंने देश की उन सरकारों से मांग की है, की जहां भी मंदिर का अधिग्रहण किया हुआ है। उन सभी मंदिरों को अवमुक्त किया जाए।

ये भी पढ़ें : नैनीताल की जनआक्रोश सभा में सैकेड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

Leave a Reply

Your email address will not be published.