Harda And Kishor's Twitter War

Harda And Kishor’s Twitter War : नहीं खत्म हो रही हरदा और किशोर की ट्वीटर वॉर, अब उपाध्याय ने कहा ये

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ राजकाज विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Harda And Kishor’s Twitter War : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायक किशोर अध्याय के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है हरीश रावत के उपाध्याय को हनुमान बताने को लेकर अब किशोर उपाध्याय ने भी हरीश रावत पर तीखा वार किया है।

Harda And Kishor’s Twitter War : 

Harda And Kishor's Twitter War

किशोर उपाध्याय ने हरीश रावत पर साधा निशाना : 

Harda And Kishor’s Twitter War : पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में भाजपा के विधायक किशोर उपाध्याय के ट्वीट से शुरू हुआ हरदा बनाम उपाध्याय ट्वीटर वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हरदा के किशोर उपाध्याय को हनुमान बताने के ट्वीट पर अब उपाध्याय ने भी हरीश रावत पर तीखा पलटवार करते हुए ट्वीट किया है। किशोर उपाध्याय ने कहा की हरीश रावत राम हो सकते हैं लेकिन मुझ जैसा साधारण गरीब बेटा हनुमान नहीं हो सकता उपाध्याय ने आगे तंज कसते हुए कहा की हनुमान जी की कृपा से मैंने, धीरेंद्र प्रताप, पूर्ण सिंह डंगवाल और रणजीत रावत ने अपना बलिदान देकर आपकी सारी राजनीतिक इच्छाएं पूरी की है

Harda And Kishor’s Twitter War : 

Harda And Kishor's Twitter War

जरा उसका ध्यान रखिए नहीं तो आप तो वसंत कुंज के अपने दड़बे में अवसाद ग्रस्त बैठे थे। उपाध्याय ने हरीश रावत की लालकुआं से हार को लेकर भी उन पर धावा बोला उन्होंने कहा कि कौन रावण है इस समय मतदाता ने यह बता दिया है साथ ही उन्होंने कहा की हरीश रावत ने अहंकार के कारण खुद को भगवान राम घोषित किया है उपाध्याय ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि यदि आप भगवान राम हैं तो देवप्रयाग जाकर अपने पापों का मोचन जरूर करें।

ऐसे शुरू हुई दोनों के बीच ट्वीटर वॉर : 

दरहसल हरदा और उपाध्याय का ये ट्वीटर वॉर तब शुरू हुआ जब किशोर उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था की हरीश रावत के बड़े नेता के रूप में उभरने के पीछे सिर्फ एक ही इंसान है और वो किशोर उपाध्याय हैं जिसपर हरीश रावत ने भी लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें हरदा ने किशोर उपाध्याय को अपना हनुमान बताते हुए कहा कि इस बार लंका विजय के समय हमारे हनुमान रावण कक्ष में बैठे हुए थे और कहा कि निश्चित तौर पर मेरे आगे बढ़ने में जिन लोगों का हाथ है उसमें किशोर उपाध्याय का भी हाथ है।

Harda And Kishor's Twitter War

Harda And Kishor’s Twitter War : हरदा ने ये भी कहा कि किशोर उपाध्याय हनुमान हैं और संजीवनी लाना उनका स्वभाव है। जिसपर अब उपाध्याय ने भी एक बार फिर हरीश रावत पर कड़ा तंज कसा है। किशोर उपाध्याय ने इस ट्वीटर वॉर को एक बार फिर से भड़का दिया है देखने वाली बात ये होगी की अब हरदा इसपर क्या कुछ प्रतिक्रिया देते हैं।

ये भी पढ़ें : आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published.