Houses Broken In Rudraprayag

Houses Broken In Rudraprayag : जोशीमठ के बाद अब रुद्रप्रयाग में दहशत, कई घरों में आई दरारें

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं चमोली राजकाज राजनीति रुद्रप्रयाग लाइफस्टाइल
News Uttarakhand

Houses Broken In Rudraprayag : जोशीमठ के बाद अब रुद्रप्रयाग में भी खतरे की घंटी सुनाई देने लगी है। जोशीमठ जैसे आपदा के हालात मरोड़ा गांव में भी देखने को मिल रहे है। मरोड़ा गांव में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना से आपदा की चपेट में कई घर आ गए है।

 

Houses Broken In Rudraprayag

Houses Broken In Rudraprayag : ग्रामीणों की मांग

जहां इन दिनों पूरे देश में जोशीमठ की आपदा छाई हुई है तो वही अब रुद्रप्रयाग के मरोड़ा गांव में भी आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है। रेल परियोजना निर्माण से मरोड़ा गांव में कई घर आपदा की चपेट में है तो कई गांव के नीचे टनल निर्माण से कई घर जमींदोज हो चुके है। इतना ही नहीं कई घर ढहने की कगार पर है जिसके चलते लोग डर के साए में जीने को मजबूर है। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हुए विस्थापित नहीं किया गया तो कोई भी बड़ी हानि हो सकती है।

Houses Broken In Rudraprayag

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि मरोड़ा गांव के जो विस्थापित परिवार है उनको शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा और उनके लिए टिनशेड बनाए गए है जिनमें आवश्यक सुविधाएं जुटाई जा रही है।

 

Houses Broken In Rudraprayag

ये भी पढ़ें : सीएम धामी का बयान, जोशीमठ को बचाना और लोगों की सुरक्षा करना सरकार की पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published.