Igas Holiday In Uttarakhand :

Igas Holiday In Uttarakhand : राज्य में इगास के लिए सार्वजनिक अवकाश के आदेश हुए जारी

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति राजनीति
News Uttarakhand

Igas Holiday In Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद आज इगास पर्व को लेकर अवकाश का आदेश जारी हो गया है। आगामी चार नवंबर को राज्य में इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा इसके लिए शासन ने छुट्टी का आदेश जारी किया है।

 

Igas Holiday In Uttarakhand : Igas Holiday In Uttarakhand :

 

उत्तराखंड में दिपावली पर्व के 11 दिन बाद लोकपर्व इगास मनाया जाता है। ऐसे में इस लोकपर्व को लेकर सरकार ने कहा है कि सभी लोग इगास को धूमधाम से मनाएं और नई पीढ़ी को इस त्यौहार से जोड़कर महत्व समझाएं। इसलिए राज्य सराकर ने इस दिन अवकाश घोषित करते हुए अपील की है कि सभी इस लोकपर्व को अपने परिवार के साथ गांव में मनाएं। बता दें कि सरकार के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं और सांसद अनिल बलूनी द्वारा भी इस लोकपर्व को धूमधाम से मनाएं के लिए अपील कर गई है।

Igas Holiday In Uttarakhand :

 

Igas Holiday In Uttarakhand :  सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, प्रतिष्ठानों और बैंक चार नवंबर को बंद रहेंगे।

 

 

ये भी पढ़ें : लैंसडाउन का नाम बदलने को लेकर सियासत शुरू, पूर्व सीएम का सरकार पर तंज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.