Ima Pop 2022

Ima Pop 2022 : भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हुए 69 कैडेट, मिला पुरस्कार

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजनीति
News Uttarakhand

Ima Pop 2022 : आईएमए में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रेजुएट होकर 69 कैडेट भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए है। एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की डिग्री प्रदान की गई।

 

Ima Pop 2022

Ima Pop 2022 : दी गई डिग्री

आर्मी कैडेट कॉलेज के 69 कैडेट शु​क्रवार को ग्रेजुएट होकर भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल हो गए है। चेटवुड सभागार में आयोजित एसीसी के 120 वें दीक्षा समारोह में इन कैडेट को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में डिग्री दी गई और अब ये कैडेट एक साल का प्रशिक्षण लेने के बाद बतौर अधिकारी सेना में शामिल होंगे। वहीं उपाधि पाने वालों में 38 कैडेट कला और 31 कैडेट विज्ञान वर्ग के हैै। साथ ही चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेडल, आलोक सिंह को रजत समेत कई कैडेट को पुरस्कार दिया गया है।

Ima Pop 2022

बता दें कि आईएमए में 10 दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड में निरीक्षण अधिकारी सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे होंगे। जबकि इस दौरान देश-विदेश के 344 जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने देश की सेना का अभिन्न अंग बन जाएंगे।

 

Ima Pop 2022

ये भी पढ़ें : हल्द्वानी में खेल महाकुंभ 2022 की हुई शुरूआत, बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published.