Ima Pop 2022

Ima Pop 2022 : सेना को मिले 314 नए सैन्य अफसर, उत्तराखंड के 29 कैडेट हुए पास आउट

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजनीति
News Uttarakhand

Ima Pop 2022 : देहरादून में आयोजित हुई IMA की पासिंग आउट परेड में आज देश को 314 सैन्य अफसर मिल गए है। इस पासिंग आउट परेड में 11 मित्र देशों के कुल 30 कैडेट्स भी सेना का हिस्सा बने है। रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी ने सुबह नौ बजे बतौर पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

 

Ima Pop 2022

Ima Pop 2022 : योगेंद्र डिमरी ने ली सलामी

IMA की पासिंग आउट परेड में सेना को 314 युवा ऑफिसर मिल गए है। सेना के तीन हेलीकॉप्टर ने कैडेट्स पर पुष्प वर्षा करते हुए उनके उत्साह को दोगुना कर दिया। तो वहीं इस बार IMA की पासिंग परेड में सबसे अधिक 51 उत्तरप्रदेश से कैडेट्स पास आउट हुए है जबकि उत्तराखंड के 29 जेंटलमैन कैडेट भी सेना में अफसर बने गए है।

Ima Pop 2022

साथ ही पवन कुमार को स्वार्ड ऑफ ऑनर और बेस्ट कैडेट का गोल्ड मेडल मिला है जबकि जगजीत सिंह बेस्ट कैडेट का सिल्वर मेडल मिला है।

 

Ima Pop 2022

ये भी पढ़ें : उत्तरांखड के दामाद बनने जा रहे है एक्टर परितोष त्रिपाठी, कई सितारे पहुंचे दून

Leave a Reply

Your email address will not be published.