Independence Day 2022 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर आज सीएम आवास में ध्वजारोहण किया और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद सीएम धामी विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में भी ध्वजारोहण करेंगे।
Independence Day 2022 : 
आजादी का अमृत महोत्सव :
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अप्रतिम त्याग से परिपूर्ण स्वतंत्रता की अग्नि में अपने प्राणों की आहुति देने वाले माँ भारती के सभी अमर सपूतों को शत्- शत् नमन। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर समस्त राष्ट्रवासी पूरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बना रहे हैं।”
Independence Day 2022 :इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “हमारे सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों और समस्त शहीदों को समर्पित यह महोत्सव उनके आदर्शों पर चल कर नए भारत के निर्माण को सुनिश्चित करने का अवसर है। इस अमृत काल में हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।”
ये भी पढ़ें : आम लोगों के लिए लगाई गई बंटवारे के दर्द की प्रदर्शनी