Iron Lady’s Birthday : आज देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी का जन्मदिवस है। जिसको प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘‘मातृशक्ति सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया। इस दौरान राजधानी देहरादून में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इन्दिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि भारत की आयरन लेडी इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
Iron Lady’s Birthday :
इन्दिरा गांधी को किया याद :
Iron Lady’s Birthday : देहरादून के कांग्रेस भवन में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही स्वर्गीय इंदिरा गांधी की स्मृति को संजों कर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया। जिसमें इंदिरा गांधी की यादों को बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। इस दौरान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इन्दिरा गांधी दुर्गा का प्रतिक थी।
देखिये पूरा वीडियो :
वो पूरी दुनिया में लोकप्रिय प्रधानमंत्री थी और उन्होंने भारत के गौरव को बढ़ाया है साथ ही कहा कि उन्होंने देश की अखंडता को बनाये रखने के लिए अपने प्राणों की बली दे थी।
ये भी पढ़ें : मोदी सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया ऐलान