JCB Again In Haldwani Market

JCB Again In Haldwani Market : हल्द्वानी में फिर चली जेसीबी, कई दुकानें हुई ध्वस्त

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल नैनीताल पर्यटन मिशन २०२२ राजकाज विशेष
News Uttarakhand

JCB Again In Haldwani Market : नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में इन दिनों प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है

जिसके तहत अब नगर निगम और प्रशासन की टीम ने तिकोनिया चौराहा वर्कशॉप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया इसके साथ ही बरसाती नहर क्षेत्र में भी बुलडोजर चलाया। इस दौरान प्रशासन को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। वहीं प्रशासन ने 12 से ज्यादा दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया।

JCB Again In Haldwani Market : 

JCB Again In Haldwani Market

अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही : 

नगर निगम ने फुटपाथ पर लगाए गए ठेलों और फड़ों को भी ध्वस्त किया और दोबारा अतिक्रमण ना करने की हिदायत भी दी। दरअसल नगर निगम और प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया नगर निगम ने बुलडोजर और पुलिस बल के साथ अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की।

JCB Again In Haldwani Market

JCB Again In Haldwani Market : अतिक्रमण पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि हल्द्वानी शहर अतिक्रमण के जद में है। जिसे हटाने का लगातारअभियान चलाया जा रहा है और आज तिकोनिया वर्कशॉप लाइन और रेलवे बाजार से अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में भी कार्यवाही की गई है।

JCB Again In Haldwani Market

ये भी पढ़ें :  अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published.