Kargil Vijay Diwas 2022

Kargil Vijay Diwas 2022 : कारगिल विजय दिवस आज, राज्यपाल और सीएम धामी समेत इन दिग्गजों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देवभूमि पोलखोल देहरादून मिशन २०२२ विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Kargil Vijay Diwas 2022 : कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशभर में वीर सपूतों को याद किया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही सभी ने वीरों को श्रद्धांजलि दी।

कारगिल विजय दिवस उस ऐतिहासिक दिन की स्मृति में मनाया जाता है जब भारत के वीर सैनिकों ने 1999 में कारगिल में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में विजय हासिल की थी। करगिल युद्ध में देश से 500 से अधिक जवान शहीद हुए थे।

Kargil Vijay Diwas 2022 : 

Kargil Vijay Diwas 2022

ऋतु खंडूरी ने भी किया शहीदों को नमन : 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम धामी ने शहीदों के परिजनों व वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया। इसके साथ ही उत्तराखंड के राज्यपाल जनरल गुरमीत सिंह ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया।

Kargil Vijay Diwas 2022

Kargil Vijay Diwas 2022 : तो वहीं उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनको नमन किया। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और शौर्य दिवास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेना के जवानों ने अपने शौर्य से देश की सीमाओं को सुरक्षित रखा।

Kargil Vijay Diwas 2022

ये भी पढ़ें : मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published.