Kedarnath Yatra 2023

Kedarnath Yatra 2023 : केदारनाथ यात्रा के सफर संचालन के लिए पुलिस विभाग बना रहा नए प्लान, अब किया ये खास

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं धर्म/संस्कृति पर्यटन राजकाज रुद्रप्रयाग
News Uttarakhand

Kedarnath Yatra 2023 : रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा केदारनाथ यात्रा तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा इस बार यात्रियों से अच्छी तरह व्यवहार कर पेश आने के लिए अपने जवानों के साथ ही 200 पीआरडी जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, यही नहीं यात्रा के सफल संचालन के लिए भी इस बार पुलिस की ओर से कई नए प्लान तैयार किए गए हैं जिसमें यात्रियों की सुरक्षा, गाड़ियों की पार्किंग, भाषा संबंधी समस्या और पार्किंग समेत विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस प्रशासन काम कर रहा है।

Kedarnath Yatra 2023 :

Kedarnath Yatra 2023

Kedarnath Yatra 2023  : जाम की झाम से निपटने के लिए बनाया ये प्लान

केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशान ने तेयारियां तेज़ कर दी है इसी क्रम में पुलिस विभाग अपने जवानों के साथ ही 200 पीआरडी जवानों को यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए ​प्रशिक्षित कर रहा है। यही नहीं विभाग द्वारा पार्किग समेत कई और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी नए—नए प्लान तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रा के समय जाम से निपटने के लिए भी पुलिस द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं, कई स्थानों मल्टीपरपज पार्किंग स्थल निर्माण के लिए प्रशासन से समन्वय के साथ ही पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी तैयारियां की जा रही है

Kedarnath Yatra 2023 :

Kedarnath Yatra 2023

यह भी पढ़े : फिल्म ‘बधाई दो’ की सफल शूटिंग के लिए राजकुमार राव ने सीएम धामी को कहा ‘धन्यवाद सर’, और कहा ये..

Leave a Reply

Your email address will not be published.